अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में 1939 को जन्मे असुमल सिरुमलानी उर्फ़ आसाराम बापू 22 आल की उम्र में ही वैराग्य धारण कर लिया था। इसी उम्र में आसाराम अपने आध्यात्मिक गुरु लीलाशाह महाराज से मिले थे। 1972 में आसाराम ने अपना पहला आश्रम अहमदाबाद में स्थापित किया था।
1972 से शुरू हुआ आसाराम बापू का सफ़र आज एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीडन को लेकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने की तैयारी कर चुका है। आसाराम को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है और उन्हें इस मामले में जेल भेजने की तैयारी में है। आसाराम के मुताबिक उनके विश्व भर में करीब 425 आश्रम है और उनके भक्तो की संख्या करीब 7 करोड़ । 1700 बाल संस्कार केन्द्रस और 50 रिहायशी स्कूल।
इन्ही 50 रिहायशी स्कूल्स में से एक स्कूल जोधपुर में भी स्थित है जहाँ पर पढ़ने वाली उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले की एक नाबालिग लड़की ने लोगो के बीच बापू के नाम से मशहूर आसाराम पर उसके यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है जो पुलिस की पहली जांच में साबित भी हो गया, पुलिस से करीब दस दिनों तक आँख मिचौली खेलने वाले आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त की रात में इंदौर के खंडवा रोड आश्रम से धर दबोचा इस बीच आसाराम मुम्बई सूरत , भोपाल और इंदौर के बीच भागते रहे।
आसाराम पर इस मामले से पहले भी करीब आधा दर्जन संगीन मामले पुलिस में दर्ज है जिनकी जांच चल रही है। आसाराम के ऊपर ह्त्या की साजिश रचने जमीन हड़पने और यौन उत्पीडन के मामलों के बाद इस ताज़ा मामले ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। 2008 में आसाराम के अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम में दो चचेरे भाईयों की ह्त्या कर दी गई, आश्रम से इनके लापता होने की बात सामने आई लेकिन दो दिनों बाद इनकी लाश मिली।
पुलिस ने जांच के दौरान आसाराम के करीबी राजू को गिरफ्तार किया पूछताछ में राजू ने स्वीकार किया कि मोटेरा आश्रम में काला जादू किया जा रहा था। पुलिस की गिरफ्त से छूटे राजू की दिसंबर 2009 में गोली मारकर ह्त्या कर दी गई। आसाराम के आश्रम से नवम्बर 2009 से एक व्यक्ति लापता है जिसकी कोई खोज खबर नहीं।
आसाराम बापू और गुजरात सरकार में भी जमीन के अतिक्रमण को लेकर बहस बाजियों का लंबा दौर चला पुलिस और अतिक्रमण दस्ते ने अतिक्रमित की गई जमीन को आसाराम के कब्जे से छुडाया। वही नवसारी में 17 हज़ार वर्गफीट जमीन कब्ज़ा करने का भी मामला चल रहा है।
आसाराम बापू पर सत्संग के नाम पर ली गई जमीन को भी कब्जा करने का आरोप है। मामला 2001 का है, मध्य प्रदेश के रतलाम में आसाराम बापू का सत्संग आयोजित था जिसमें आसाराम के ट्रस्ट ने सरकार से 11 दिनों के लिए 100 एकड़ जमीन ली सत्संग ख़त्म होने के बाद आसाराम ने उस जमीन पर कब्जा जमा लिया जो आजतक बरक़रार है उस जमीन की आज की कीमत करीब 700 करोड़ रुपये है।
आसाराम के ये कारनामे उन्हें बचने के भी रास्ते दे दिया करते थे लेकिन 15 अगस्त को जोधपुर के आश्रम में आसाराम ने जो भी उस नाबालिग लड़की के साथ किया उसकी जांच अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में उजागर करवाएगी।
आसाराम आध्यात्मिक गुरु से किस नंबर के कैदी बनते है ये पुलिस की निष्पक्ष जांच और कोर्ट के फैसले से निर्धारित होगा लेकिन इस बीच आसाराम के लिए एक ही राहत की बात है की उनके भक्तो और उनके साथ काम करने वालों ने उनका साथ नहीं छोड़ा है देखना ये होगा कि आसाराम पर आरोप साबित होने पर उनके भक्त क्या प्रतिक्रिया देते है।

No comments:
Post a Comment