Translate

Sunday, 8 September 2013

मोदी "परफेक्ट बैचलर" : मल्लिका शेरावत

 'द बैचलरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका' कार्यक्रम लेकर आ रही फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी को परफेक्ट बैचलर की उपाधि दी है। मल्लिका अपने कार्यक्रम के शूट के लिए उदयपुर पहुंची तो उन्होंने मोदी को देश का सबसे 'एलिजिबिल बैचलर' कहते हुये सबको चौंका दिया। 

62 वर्षीय नरेन्द्र मोदी के बारे में बोलते हुये मल्लिका शेरावत ने परफेक्ट बताते हुये कहा उनका व्यक्तित्व खिंचाव से भरा है, वो ऊर्जा से भरे है, साथ ही देश में लोकप्रिय भी। एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम के लिए उदयपुर में मौजूद मल्लिका के इस रियलिटी शो में सनी लियोन भी दिखाई देंगी। 

इस शो और सनी लियोन की सहायता से मल्लिका अपने लिए 'परफेक्ट बैचलर' खोजेंगी लेकिन मल्लिका ने मोदी के ऊपर बयान देकर सबका ध्यान अपने इस शो की तरफ खींच लिया है। मल्लिका के इस बयान पर देश क राजनीति के हाट फेवरेट बने नरेन्द्र मोदी भले ध्यान न दें लेकिन भाजपाइयों के साथ कांग्रेसियों को भी मल्लिका ने मोदी पर बोलने का मौक़ा दे दिया है

No comments:

Post a Comment