उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड विश्व रिकार्ड बनाने वाली परीक्षा कराने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश में सीधी भर्ती के तहत करीब 42 हज़ार सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है। सिपाहियों भर्ती के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में अभी तक 22 लाख 21 हज़ार आवेदन आ चूके है।
भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा को 27 अक्टूबर को कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। भर्ती बोर्ड और शासन इस प्रतियोगी परीक्षा को कराने के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने अगर इस परीक्षा को करा दिया तो ये विश्व रिकार्ड बन जायेगा।
शासन ने परीक्षा की तैयारियों के लिये प्रदेश के सभी जिलों के ज़िलाधिकारियों और पुलिस अधिक्षको को पत्र भेजा है। साथ ही ये भी निर्देश दिये है की सभी जिलों में जहा ये परीक्षा आयोजित होनी है वहा के स्कूलों के साथ डिग्री कालेजो, फार्मेसी कालेजों आदि में सीटों की उपलब्धता देख ली जाये।
सरकार इस पर भी विचार कर रही है कि अगर अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा हुई तो सरकार प्रदेश से सटे राज्यों की भी मदद जरुरत पड़ने पर ले सकती है। सरकार को अभी तक करीब 10. 50 लाख आवेदन पत्र आफलाईन और करीब 11. 77 लाख आनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।
शासन इस परीक्षा को कराने के लिए बोर्ड के अधिकारीयों को निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थियों को समय से एडमिट कार्ड पहुँच जाये साथ ही उनके सेंटर का आवंटन भी जल्द से जल्द कर दिया जाए।
शासन अगर अपने तय समय पर इस परीक्षा को कराने में कामयाब हुआ तो विश्व में आयोजित होने वाली ये अपनी तरह की सबसे बड़ी परीक्षा होगी जिसमें करीब 22 लाख अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा देंगे।

No comments:
Post a Comment