आईपीएल का विवाद और चैम्पियंस ट्राफी की शुरुवात के साथ एक व्यक्ति इन दिनों चर्चा में है वो है जगमोहन डालमिया । भारत और विश्व क्रिकेट बिरादरी में जगमोहन डालमिया को ख़त्म मान लिया गया था, लेकिन कहते है व्यक्ति कभी ख़त्म नहीं होता बस उसे सही समय पर दाँव लगाना चाहिए। जगमोहन डालमिया वही व्यक्ति है जिन्होंने आईपीएल विवाद के बाद ऐसा दाँव खेला कि ना सिर्फ बीसीसीआई अध्यक्ष की कुर्सी उनके पास आ गई बल्कि आज वो देश के सबसे शक्तिशाली क्रिकेट प्रशासक के तौर पर एक बार फिर उभरे।
जगमोहन डालमिया एक सख्त क्रिकेट प्रशासक और दूर तक देखने वाले व्यक्ति माने जाते है। देश और विश्व क्रिकेट में अपनी अलग धमक रखने वाले डालमिया ने भारतीय क्रिकेट का व्यवसायिक करण करके ना सिर्फ भारत को विश्व में क्रिकेट शक्ति के तौर पर स्थापित करा दिया बल्कि विश्व की क्रिकेट बिरादरी को भी भारत के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया। आज जगमोहन डालमिया एक बार फिर बीसीसीआई और आईपीएल विवाद के बाद एक ताकत के तौर पर देखे जा रहे है।
जगमोहन डालमिया ने विश्व क्रिकेट को कई सौगात दी है उसी में से एक चैम्पियंस ट्राफी जैसा प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भी है वर्ष 1998 में शुरू हुए चैम्पियंस ट्राफी टूर्नामेंट जगमोहन डालमिया के दिमाग की ही उपज थी। डालमिया ने इस टूर्नामेंट को दो वजहों से शुरू कराया था। पहला ये कि क्रिकेट को उन देशो से परिचित और प्रचारित प्रसारित कराया जाए जहा इसकी जड़े कम गहरी है। दूसरा ये टूर्नामेंट विश्वकप और इस टूर्नामेंट के बीच में बचे समय में आईसीसी के कमाई का जरिया बने।
चैम्पियंस ट्राफी को मिनी विश्व के तौर पर प्रचारित किया गया इस टूर्नामेंट की शुरुवात 1998 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई। पहले ही चैम्पियंस ट्राफी में डालमिया के जादू और बेहतर मार्केटिंग स्ट्रेटजी की वजह से आईसीसी को करीब एक करोड़ डालर का लाभ हुआ वही साउथ अफ्रीका पहली चैम्पियंस ट्राफी का विजेता बना। 2000 में दूसरा चैम्पियन्स ट्राफी टूर्नामेंट केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ जिसमें दर्शक तो कम मिले लेकिन बेहतर प्रसारण और टेलीविजन राइट्स की वजह से आईसीसी ने खूब कमाई की इस साल ट्राफी न्यूजीलैंड ने जीती उसने भारत को फाइनल में हराया।
2002 में ये टूर्नामेंट श्रीलंका में हुआ इस टूर्नामेंट के ठीक बाद क्रिकेट विश्व कप खेला जाना था, श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट की वजह से टीमों को अभ्यास और विश्व कप की तैयारियों का मौक़ा नहीं मिला था। क्रिकेट पंडित और सभी देशो के बोर्ड्स ने इस आयोजन की खूब आलोचना की। इस बार 12 टीमों ने भाग लिया था जिसमें केन्या और नीदरलैंड के तौर पर दो नई टीमे शामिल कि गई थी। भारत और श्रीलंका फाइनल में पहुंचे थे लेकिन बारिश की वजह से फाइनल मैच पूरा नहीं हो सका जिसकी वजह से भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
2004 के सितम्बर महीने में इंग्लैण्ड में आयोजित चैम्पियंस ट्राफी तीन शहरों में खेली गई एजबस्टन, द रोज बाउल, और द ओवल में खेले गए मैचों में वेस्टइंडीज ने चैम्पियंस ट्राफी जीती। वही 2006 में ये टूर्नामेंट भारत पहुंचा जहा इसके फार्मेट में थोड़ा चेंज हुआ राउंड राबिन के आधार पर खेले गए मैचेज में आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज फाइनल में पहुंचे, वेस्टइंडीज अपना खिताब बचाने के लिए उतरा था लेकिन आस्ट्रेलिया की विश्वविजेता टीम के आगे वेस्टइंडीज की टीम बौनी साबित हुई आस्ट्रेलिया ने पहली बार इस टूर्नामेंट को जीता।
2008 में प्रस्तावित चैम्पियंस ट्राफी पाकिस्तान में होनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से कई टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। देश के साथ तारिख भी बदल दी गई। 24 सितम्बर से 5 अक्टूबर के बीच साउथ अफ्रीका के वांडर्र्स और सेञ्चुरियन के मैदान पर खेली गई इस प्रतियोगिता के फाइनल में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आमने सामने थे जिसमें आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार चैम्पियंस ट्राफी पर कब्जा किया।
2009 चैम्पियंस ट्राफी टूर्नामेंट के बाद इस ट्राफी पर ग्रहण लग गया लगातार चार साल तक इस ट्राफी को नहीं खेला गया 2013 में एक बार फिर चैम्पियन टीमों का रोमांच इंग्लैण्ड में देखने को मिलेगा इधर क्रिकेट के डाईनामाईट कहे जाने वाले भारत में आईपीएल में स्पाट फिक्सिंग के बाद आये तूफ़ान ने विश्व क्रिकेट की हिला दिया। आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी कि शुरुवात करने वाले जगमोहन डालमिया एक बार फिर अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर ही सही विश्व के सबसे ताकतवर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के बॉस बन चुके है।
डालिमया की ताजपोशी का असर और आईपीएल विवाद से दूर टीम इंडिया इस बार अकेले चैम्पियंस ट्राफी का खिताब जीत पाती है या नहीं वैसे आईपीएल विवाद के बाद उठे तूफ़ान के बाद और धोनी के बॉस नारायण श्रीनिवासन की विदाई का असर कॉम और कूल महेंद्र सिंह धोनी पर पड़ता है या धोनी विवादों से परे इस ट्रॉफी के जनक जगमोहन डालमिया को चैम्पियंस ट्राफी जीत कर देश और उन्हें सलामी देंगे।
Report By - Shitanshu Pati Tripathi

No comments:
Post a Comment