Translate

Sunday, 16 June 2013

अब अलग अलग मैटनी शो देखेंगे भाजपा - जदयू नेता

सत्रह सालों तक बिहार में एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले भाजपा - जदयू नेताओं ने खूब मौज मस्ती की आज दोनों पार्टियों कि फिलहाल बिहार में राह अलग हो जायेगी| जहां जदयू के दिग्गज इस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष शरद यादव के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए विचार विमर्श कर रहे है वही सुशील कुमार मोदी भी अपने साथियों के साथ चाय कि चुस्कियों के बीच अलग राह चलने क तैयारी कर रहे है| 

आज दोपहर तीन बजे दोनों दलों के नेता एक दूसरे से हाथ छुड़ा कर बिहार और देश कि राजनीति में अपना अपना ठौर तलाशने के लिए निकल पड़ेंगे? अब देखना है कौन मैटनी शो देखता है और कौन नाईट वैसे भाजपा के तेवर ये बताने के लिए काफी है कि बिहार में आज भाजपा ही मैटनी शो देखेगी| वजह भी साफ़ है जिस तरह भाजपा ने नीतीश कुमार के बुलावे का बहिष्कार किया उसने इन दोनों दलों कि दोस्ती को अपने आखरी पड़ाव पर पहुंचा दिया है| 

वही जनता दल यु आज अपने प्रादेशिक और राष्ट्रीय दिग्गजों के साथ आगे कि रणनीति पर विचार करेगी वैसे भी जिस तरह भाजपा नीतीश सरकार पर आक्रामक हुई है उसने ये तो साबित कर दिया है कि उसने मतदाताओं को दिखाने और बताने के लिए जरुरी रणनीति और जमीन बना ली है| भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे के एक बयान पर ध्यान दे तो भाजपा आने वाले दिनों में एक मजबूत विपक्ष साबित होकर नीतीश सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी|

भाजपा नीतीश कुमार से नया जनादेश हासिल करने कि मांग कर रही है| भाजपा का कहना है प्रदेश कि जनता ने अकेले जदयू को सरकार चलाने का जनादेश नहीं दिया था जदयू के साथ भाजपा को भी जनादेश मिला था इसलिए नीतीश सरकार को इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में उतरना चाहिए| वैसे भी भाजपा मंत्रियों ने इस्तीफे कि पेशकश कर नीतीश के रणनीतिकारो कि रणनीति को फेल कर दिया है|

No comments:

Post a Comment