हाल में ही मृत्यु को प्राप्त हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव ने वर्ष 2002 में एक स्टींग आपरेशन के दौरान घूस के रुपये पकड़ते हुये कहा था "रूपया भगवान नहीं लेकिन किसी भगवान से कम भी नहीं" आज करीब 11 साल बाद रुपये में आई गिरावट को देखते हुये ये कहा जा सकता है "हे आज के युग के भगवान अब कितना गिरोगे" तुम्हे गिरते देख आम आदमी को घबराहट हो रही है, इसकी ख़ास वजह भारत की जनता का सीधे तौर पर तुमसे जुड़ा होना है।
रुपये में गिरावट देखकर सरकार हैरान है, बाज़ार पर नज़र रखने वाले और रुपये से रूपया बनाने वाले परेशान है। बाज़ार में रोज़ धड़ाम धड़ाम हो रहा है। सेंसेक्स की सांस फूल रही है चढ़ने की बजाय दिनो दिन वो नीचे गिरता जा रहा है। प्रभु (रूपया) देश की गरीब जनता से क्या खता हो गई है जो आप उनके मुंह से निवाला छिनने पर आमदा हो गए है। वित्त मंत्री और देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आपको थामने में दिन रात एक किये हुये है लेकिन आप है की गिरने से बाज़ ही नहीं आ रहे है।
प्रभु (रूपया) बाज़ार और सेंसेक्स को छोडिये आठ उन पूंजीपतियों का भी ख्याल छोड़ दीजिये उनके तो आप है ही जो देश को अपने इशारे पर चला रहे है। आप तो सिर्फ उन गरीबों के सोचिये जो दो जून की रोटी के लिए अपनी हड्डी पर कबड्डी खेल अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे है। प्रभु (रूपया) आपके लगातार गिरने की वजह से आटा- नमक के भाव भी ये काले बजारिये बढ़ा देंगे उसके बाद गरीब आदमी कहा जायेगा।
आप की गिरावट का आलम ये है कि आप कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही लुढ़ककर डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने सबसे निचले स्तर 62.75 पर आ गए । आपकी गिरावट का असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखा और सेंसेक्स और निफ्टी में भी भारी गिरावट का दौर जारी है। पिछले काफी दिनों से डॉलर के मुकाबले आप लगातार कमजोर हो रहे है। आपका लुढ़कना सोमवार को भी जारी रहा और सोमवार को यह डॉलर के मुकाबले अब तक के अपने सबसे निचले स्तर 62.75 पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को रेकॉर्ड गिरावट के बाद आप 62 के न्यूनतम स्तर तक लुढ़कने के बाद 61.650 पर बंद हुये थे।
आपको मैंने बताया न आपकी वजह से सेंसेक्स 400 से ज्यादा और निफ्टी में 130 से ज्याद अंकों के साथ गिर चुका है प्रभु अब तो थम जाइये | आज सेंसेक्स 10.62 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 18578.38 पर खुला। फिलहाल दोपहर 2 बजे 397 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 18200 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 18149 का निचला स्तर भी छुआ। शुक्रवार को यह 750 अंकों की जबर्दस्त गिरावट के साथ 18598 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ 5497 पर खुला।
प्रभु हमारी आपसे इतनी ही गुजारिश है आप सर चढ़ कर बोलिए लेकिन उन पूँजीपतियों को जिन्होंने आपको अपनी तिजोरियों में बंद करके रखा है। आप से इतना ही निवेदन है आप उन करोड़ो गरीबो के मुंह से निवाला मत छीनिये जिनके लिये दो जून की रोटी पाना भी मुश्किल हो रहा है।

No comments:
Post a Comment