जहां पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, वहीँ विश्व के ज्यादातर देशों में हालात ऐसे है कि वहां के युवाओं को एक नौकरी पाने के लिए और चंद रुपये अपनी जीविका चलाने के लिए कमाना मुश्किल हो रहा है वही विश्व में कुछ ऐसी शख्सियत भी है जो रोजाना 7 करोड़ रुपये अपने रहन सहन और शौक को पूरा करने में खर्च कर देते है।
विश्व के बड़े और छोटे देशों में पैसे वालों की कमी नहीं है, वही विश्व में कुछ ऐसे इलाके भी है जहां लोग भुखमरी और कुपोषण का शिकार तक हो रहे है लेकिन अकूत तेल संपदा वाले देशों में पैसे के बल पर ऐश की जिंदगी जीने वालों की कोई कमी नहीं है।
ऐसी एक शख्सियत है मोरक्को की महारानी लला सलमा, जो मोरक्को के राजा मोहम्मद-VI की पत्नी है। लला सलाम का जन्म एक साधारण शिक्षक के घर में हुआ था। लला सलमा का नाम जो उनके परिजनों ने दिया वो था मिस सलमा बेनानी।
मोरक्को की महारानी का तमगा पाने से पहले रबत शहर में रहने वाली लला सलमा एक आम लड़की थी लेकिन अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई ख़त्म कर जब सलमा बेनानी नाम की इस लड़की ने नौकरी शुरू की तो उसे खुद नहीं मालूम था कि एक दिन वो मोरक्को की महारानी बन जायेगी। लला सलमा ONA ग्रुप में इन्फार्मेशन इंजिनियर के पद पर कार्यरत थी।
1999 में लला सलमा की एक कार्यक्रम के दौरान मोरक्को के राजा मोहम्मद-VI से मिली मोरक्को के राजा को मिस सलमा बेनानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने दो साल चले इस मेलजोल के सम्बन्ध को शादी में बदलने का प्रस्ताव रखा| लला सलाम मान गई| 12 अक्टूबर 2001 को लला सलमा मोरक्को के राजा की पत्नी बन गई।
आज लला सलमा देश की सबसे बड़ी होल्डिंग कंपनी की सर्वेसर्वा है, और मोरक्को की महारानी लला सलमा के दो बच्चे है। लला सलमा आज विश्व की उन हस्तियों में शुमार है जो ब्रेन ब्यूटी और मनी तीनो के लिए विख्यात है। लला सलमा को विश्व की उन महिलाओं में भी शामिल किया जाता है जो रोज़ाना 7 करोड़ रुपये खर्च करती है यानि महीने का 210 करोड़ और साल का 2520 करोड़ रुपया खर्च करती है जो किसी गरीब देश की अर्थव्यवस्था के लिए मददगार हो सकता है। करीब 16250 करोड़ रुपए की दौलत के मालिक मोहम्मद की कंपनी में सलमा निवेशक के रूप में भी भूमिका निभाती हैं।
लला सलमा विश्व की नामी हस्तियों में से है, जिन्हें दो विश्व विख्यात अवार्ड भी मिले है| 2004 में आर्डर आफ लियोपोल्ड और 2005 में आर्डर आफ इसाबेल दी कैथोलिक आफ स्पेन। लला सलमा को उनके काम की वजह से ज्यादा जाना जाता है लेकिन वो अपनी शाहखर्ची के लिए भी खासी जानी जाती है।

No comments:
Post a Comment