भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से लापता हो गए है। सिद्धू के निर्वाचन क्षेत्र जनता उन्हें लापता घोषित कर उनके ऊपर इनाम घोषित कर चुकी है। अमृतसर की जनता ने सिद्धू के ऊपर दो लाख का ईनाम घोषित किया है और बाकायदा शहर के प्रमुख इलाकों में पोस्टर लगाकर उन्हें खोजने की अपील जारी कर दी है।
भाजपा के टिकट पर चुनकर अमृतसर से संसद पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू बीते कई महीनो से अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के बीच गए ही नहीं। अपने सांसद से मिलने और अपने काम कराने को आतुर सिखों के प्रमुख धार्मिक शहर में शुमार अमृतसर वासियों ने अब सिद्धू को लापता घोषित कर दिया।
पंजाब प्रांत में भाजपा और अकाली दल की गठबंधन की सरकार सत्ता पर काबिज है। सिद्दू भाजपा से सांसद है इस वजह से वहा के कार्यकर्ता और आम जनता उन्हें अपने कामो को कराने के लिए बेसब्री से खोज रही है लेकिन सांसद महोदय है कि उनकी पकड़ से बाहर है।
वैसे सिद्धू का पता एक टीवी चैनल के पास है जिसमें वो हर शनिवार और रविवार को एक और अमृतसरवासी कपिल शर्मा के चुटकुलों पर ताली ठोक कर हँसते देखा जा सकता है। साथ ही सिद्धू को फ़िल्मी परदे के बड़े सितारों की बातों पर ये भी बोलते सुना जा सकता है " इन्होने बड़ी अच्छी बात बोली और हमें बहुत ही अच्छे मनोरंजक पल साझा किये, ठोंको इनके लिए ताली"।
अमृतसर शहर में लगे सिद्धू के लापता होने की बात बताते ये पोस्टर सिद्धू और भाजपा की दूरियों की कहानी भी बयान करते है। खुद सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर जो अकाली भाजपा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव है और अमृतसर से भाजपा विधायक नवजोत कौर का सिद्धू के बारे में कहना है की उन्हें भाजपा में वो इज्जत नही मिल रही थी जो उन्हें टीवी के कार्यक्रम में मिल रही है।
नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से 2004 से भाजपा से चुनकर संसद पहुंचते रहे है। सिद्धू ने कांग्रेसी दिग्गज रघुनन्दन लाल भाटिया को चुनाव में हराकर अमृतसर क सीट पर कब्ज़ा किया था, भाटिया 1972 में पहली बार सांसद चुने गए थे, 77 का चुनाव हारने के बाद भाटिया ने 1980 से जो इस सीट पर कब्जा किया तो 2004 में सिद्धू ने ही उन्हें सक्रीय राजनीति से बाहर किया| इस बीच भाटिया विदेश मंत्रालय में मंत्री भी बने ।
सिद्धू की तलाश आज अमृतसर क जनता इस लिए भी कर रही है क्योंकि उन्होंने 6 बार उनका प्रतीनिधित्व कर चुके कांग्रेसी दिग्गज रघुनन्दन लाल भाटिया के ऊपर उन्हें तरजीह दी थी चुनाव जीतने के बाद आज सिद्धू अगर लापता हैं तो जनता उन्हें तलाशेगी ही।

No comments:
Post a Comment