Translate

Wednesday, 28 August 2013

आजम को चाहिये स्वास्थ्य मंत्रालय

समाजवादी पार्टी के मुस्लिम चेहरे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सबसे करीबी सहयोगी सरकार के अहम् हिस्से या ये कहे अपने मार्गदर्शन में सरकार चलाने वाले आज़म खान अब स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों और बड़े अफसरों से नाराज है। आज़म खान साहब की नाराजगी का आलम ये है कि उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने के लिए उसकी (स्वास्थ्य विभाग) कमान उनके (आज़म खान) हाथों में देने की मांग की है। 

समाजवादी पार्टी के सूत्रों के हवाले से आ रही ख़बरों के मुताबिक आज़म खान ने मुलायम सिंह यादव से सीधे बात कर कहा की प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुस्लिम धर्म से जुड़े लोगो का समुचित इलाज़ डाक्टर नहीं कर रहे है। आज़म खान ने स्वास्थ्य मंत्रालय सपा के वयोवृद्ध नेता अहमद हसन से वापस लेने को कहा। आज़म खान की नाराजगी का आलम ये है कि उन्होंने प्रदेश के प्रांतीय सेवा के डाक्टरों के ऊपर अविश्वास भी जता दिया है। 

आज़म खान की इस नई मांग ने पार्टी और सरकार के हलचल पैदा कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से आ रही ख़बरों के मुताबिक आज़म खान स्वास्थय मंत्रालय अपने पास लाने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। आज़म खान ने स्वास्थ्य मंत्रालय खुद दिये जाने का जो कारण दिया है वो कारण जनता के बीच विभेद पैदा वाला है। आज़म खान की इस नई मांग को अगर सही मान लिया जाए तो अब सरकार को उस 80 प्रतिशत जनता के बारे में भी सोचना होगा जो कही नहीं मुस्लिम धर्म मानने वालों से अधिक है, और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से कोई दिक्कत नहीं है साथ ही प्रदेश की अस्सी प्रतिशत जनता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वास्थ्य सेवाओं में किये जा रहे प्रयासों से संतुस्ट है। 

सूत्र बताते है आज़म खान की इस नई मांग के बाद सरकार भी दुविधा में फंस गई है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के ढाँचे पर नज़र डाली जाए तो प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा मानकों के अनुरूप नहीं कहा जा सकता। पिछली बसपा सरकार के दौरान इसी प्रदेश ने स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटालों ने नये कीर्तिमान बनाये थे। उस दौरान केंद्र सरकार से आये राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) में करीब 5 हज़ार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। 

प्रदेश में सत्ता बदलते ही सपा सरकार ने इस विभाग की जिम्मेदारी सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन को सौंपी थी। अखिलेश सरकार का गठन 15 मार्च 2012 हुआ था इस बीच 16 महीने सरकार को बने हुए बीत गए। मुख्यमंत्री की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग में बड़े और जनहित के कार्य किये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने कम समय में बड़े काम किये है। प्रदेश में पांच नए मेडिकल कालेज खोले गए है। वही मेडिकल कालेजों में 500 सीटे बढ़ा दी गई है। 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने हाल में ही समाजवादी एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया, प्रदेश सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार ने 108 नंबर की एम्बुलेंस सेवाओं पर रोक लगा दी थी, प्रदेश की जनता को सुचारू सेवा देने के लिए सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये का भरी भरकम बजट इस सेवा को शुरू करने के लिए दिया । 

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री और खुद स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन स्वास्थ्य सेवाओं को सुधरने में लगे है , अब आज़म खान के इस नई मांग से सरकार में उथल पुथल है। सूत्रों के हवाले से ख़बरों के मुताबिक आज़म खान की इस नई मांग ने सपा के वरिष्ठ नेताओं के माथे पर बल ला दिया है।

No comments:

Post a Comment