अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के प्रसिद्ध भाषण 'मेरा एक सपना है' की पचासवीं वर्षगांठ पर हजारों अमेरिकी लिंकन मेमोरियल पर पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा को सुनने के लिए एकत्र हुए।
ठीक 50 वर्ष पहले 28 अगस्त 1963 को जिस स्थान पर खड़े होकर किंग ने अपना प्रसिद्ध भाषण दिया था वहीं से ओबामा ने बुधवार को कहा कि किंग की वाणी ने लाखों लोगों, अश्वेत, श्वेत और अन्य को आशा दी।
ओबामा ने कहा कि उनके शब्दों से अधिक स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी से प्रेरित 'वाशिंगटन कूच' हमारे देश में स्वतंत्रता के लिए सबसे बड़ा प्रदर्शन था। इस समारोह में ओबामा के अतिरिक्त दो अन्य पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर भी उपस्थित थे।
अश्वेतों के समान अधिकारों के लिए लोगों द्वारा किए गए संघर्ष को याद करते हुए ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए उनका निर्वाचन इन संघर्षो की श्रृंखला की अगली कड़ी थी। हल्की बूंदाबांदी के बीच ओबामा ने कहा, क्योंकि उन्होंने कूच जारी रखा इसलिए अमेरिका बदला।
ओबामा ने कहा कि लोगों के संघर्ष के कारण शहर की परिषदों, राज्य विधायिकाओं और कांग्रेस में बदलाव आया और अंत में व्हाइट हाउस में भी बदलाव आया। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने भाषण में कहा कि किंग के भाषण ने और कूच से अमेरिका में व्यापक बदलाव आया।
क्लिंटन ने कहा, उन्होंने दिमागों को खोला और दिलों को नर्म बनाया। अरकंसास में एक 17 वर्षीय लड़के सहित उन्होंने लाखों लोगों को बदला। इस मौके पर कार्टर ने कहा, हम सभी को पता है कि वोटर पहचान पत्र की जरूरत और अन्य कानूनों पर किंग कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते। हमारे पास काफी व्यापक एजेंडा है और मैं मार्टिन लूथर किंग जूनियर का शुक्रगुजार हूं। उनका सपना अभी भी जीवित है।

No comments:
Post a Comment