समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली की सरकार बिना सपा की मदद के नहीं बनने वाली| सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी स्वर्गीय रामशरण दास की जयंती पर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि दिल्ली में बैठी यूपीए सरकार और कांग्रेस को सबक सिखाने का मौक़ा आ गया है|
मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुये कहा, "आप अपने प्रदेश और यहाँ से लोकसभा सीटों की संख्या पहचानिये| 80 लोकसभा सीट जिस प्रदेश में हो वहां के लोगो के हाथ केंद्र के सत्ता की चाभी ना हो ये दुर्भाग्यपूर्ण है|" उन्होंने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की तारीफ़ करते हुये कहा कि जिस तरह पूरी पार्टी 2012 में एकजुट हो गई थी और उसने विधानसभा का चुनाव अखिलेश के नेतृत्व में लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई आज वही काम और जूनून एक बार फिर पैदा करने की जरुरत है|
सपा अध्यक्ष ने ये भी कहा कि अगर सपा के बड़े नेता और कार्यकर्ता एकजुट हो जायें तो कांग्रेस कि राह का बड़ा रोड़ा सपा ही बनेगी| अभी तक वाम दलों ने तीसरे मोर्चे की बात नहीं की थी लेकिन अब उनकी तरफ से भी सुगबुगाहट सुनी जा सकती है, ये आपके ऊपर है कि आप अपनी पार्टी को लोकसभा चुनावों में कहां देखना चाहते है|

No comments:
Post a Comment