भाजपा के चुनावी चेहरे और आने वाले दिनों में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किये जाने वाले नरेन्द्र मोदी को अब मुस्लिम के तीज त्यौहार भी भाने लगे है| नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुसलमानों को रमजान की बधाई दी, मोदी की मुस्लिम धर्म को मानने वालों को दी गई बधाई खुद को मुस्लिमों की रहनुमा मानने वाली पार्टी कांग्रेस को रास नहीं आई, मोदी की बधाई के बाद देश की राजनीति का पारा गर्म हो गया।
मोदी बधाई को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 2002 के गुजरात दंगों का दंश देने वाले नरेंद्र मोदी हाल ही में भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।रमजान पर दिए गए उनके संदेश को 2014 के लोगसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी ने ट्विटर पर दिए एक ट्वीट में कहा कि वह कामना करते हैं कि रमजान का पवित्र महीना खुशी, शांति और संपन्नता लेकर आए।
मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोधवाडिया ने बगैर किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि वह वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कभी वह राम मंदिर मुद्दा उठाते हैं तो कभी उसे रसातल में भेज देते हैं। कभी वह कहते हैं कि जिन्ना सेकुलर थे तो कभी वह सच्चर कमेटी की रिपोर्ट जलाते हैं और रमजान की बधाई देते हैं।

No comments:
Post a Comment