तेंदुलकर टीम से बाहर किये गए ये खबर इस क्रिकेट प्रधान देश और इस खेल को धर्म मानने वाले उन क्रकेट प्रेमियों को सकते में डाल सकती है कि कोई कैसे क्रिकेट के भगवान को इस खेल और टीम से बाहर कर सकता है| लेकिन ये सच है, मुंबई से आ रही एक खबर के मुताबिक तेंदुलकर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, यहाँ तक की उन्हें संभावित 30 में भी जगह नहीं दी गई है।
हम बात कर रहे है मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर के सुपुत्र अर्जुन तेंदुलकर की जिनको मुम्बई अंडर - 14 टीम से बाहर कर दिया गया है। बीते वर्ष अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की विजेता टीम का हिस्सा थे, इस साल उनके खराब फ़ार्म को देखते हुये उन्हें संभावित 30 में भी जगह नहीं दी गई है।
सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर बालक वर्ग में मुम्बई की तरफ से क्रिकेट खेलते है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर सेलेक्शन कमिटी द्वारा तैयार की गई अंडर-14 के 30 संभावितों में भी अर्जुन का नाम नहीं है। तेंडुलकर जूनियर को सेलेक्शन ट्रायल और अन्य टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर रखा गया है। वह मुंबई अंडर -14 के लिए शुरू होने वाले ऑफ-सीजन कैम्प में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

No comments:
Post a Comment