Translate

Thursday, 4 July 2013

नक्सली प्रसादम की मौत

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में घायल हुए पूर्व नक्सली नेता गंती प्रसादा राव उर्फ प्रसादम की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। प्रसादम की नेल्लोर शहर के नारायणा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी उम्र 50 साल थी।

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार का कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को श्रीकाकुलम जिले में स्थित उनके गांव बॉबीली ले जाया जाएगा। प्रसादम एक कवि व 'मार्टर्स कमिटि ऑफ फ्रेंड एवं रेलेटिव्स' के संयोजक थे। यह समूह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के परिवारों का प्रतिनिधित्व करता है।

वर्ष 2011 में नक्सलियों के चंगुल से ओडिशा के मल्कानगिरी के तत्कालीन जिलाधिकारी आर.वी.कृष्णा को मुक्त कराने के बदले तब अन्य नक्सलियों के साथ प्रसादम को रिहा किया गया था।

No comments:

Post a Comment