Translate

Thursday, 4 July 2013

कहा की बेटी थी इशरत

गुजरात में कथित फर्जी मुठभेड़ में मारी गई इशरत जहां का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। वह अपने जीवन के पहले 20 वर्ष अपने नाना के घर पटना के खगौल में गुजारे थे। आज भी उनके मामा पटना में रहते हैं। जनता दल (युनाइटेड) के सांसद अली अनवर ने गुरुवार को बताया कि उसके पिता का नाम मोहम्मद शमीम रजा मुंबई में भवन निर्माण से जुड़े थे और उसके दादा मोहम्मद अली वर्षो पहले मुंबई जाकर बस गए थे। इशरत की मां शमीमा कौसर बिहार के मुंगेर जिला के जमालपुर की रहने वाली है। 

उन्होंने बताया कि किसी परिचित ने दो दिन पूर्व उनकी बात शमीमा कौसर से कराई थी तब इस बात का खुलासा हुआ कि इशरत का जन्म बिहार में हुआ था। इशरत के मामा एम़ रहमान आज भी पटना में रह रहे हैं तथा पटना विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि इशरत की प्राथमिक शिक्षा भी पटना के विद्यालय में हुई है। वे कहते हैं कि उनके परिवार के लोग मुंबई जाते रहते है और वे लोग भी पटना आते रहते हैं। 

इधर, सांसद अली अनवर ने कहा बिहार की बेटी होने के नाते वे चाहेंगे कि इशरत को न्याय मिले। उन्होंने बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से भी इस मामले में जवाब देने की मांग की कि बिहार की बेटी की गुजरात में हत्या की जाती है। उन्होंने इशरत की हत्या के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 में गुजरात पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मुंबई की छात्रा इशरत और उसके तीन साथियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने बुधवार को अहमदाबाद की विशेष अदालत में इस मामले में दायर पहली चार्जशीट में इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया है।

No comments:

Post a Comment