भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है, ये कहा पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने, संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी की तरफ से बातचीत करते हुये महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा आने वाले आम चुनावों में विकास और सुशासन पर चुनाव लड़ने जा रही है।
अनंत कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि कांग्रेसनीत यूपीए सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है। देश आज मंहगाई और भ्रष्टाचार से कराह रहा है| भाजपा इन मुद्दों को भी अपने चुनाव प्रचार के माध्यम से उठायेगी। भाजपा ने कांग्रेस और यूपीए सरकार को खाद्य सुरक्षा अध्यादेश पर घेरने की भी तैयारी कर ली है।
फ़ूड सेक्युरिटी आर्डीनेन्स पर भाजपा ने कहा कि सरकार भारी दबाव में है, यही वजह है कि वो मानसून सत्र नहीं बुला रही है कांग्रेस को अपने सहयोगियों से ही डर लग रहा है जिसकी वजह भी साफ़ है खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के बीच ही मतभेद है। भाजपा ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार संसद का सत्र नहीं बुलाना चाहती इसकी वजह साफ है कि उसे इस अध्यादेश पर उसके सहयोगियों का ही मत नहीं हासिल होगा।
भाजपा ने ये भी कहा चुनाव नजदीक आते ही यूपीए में बिखराव साफ़ दिखाई पड़ रहा है। कांग्रेस के ऊपर सहयोगियों का भारी दबाव है यही वजह है कि यूपीए बिखराव की तरफ बढ़ रहा है। अनंत कुमार ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चो पर फेल है चाहे वो मंहगाई का मुद्दा हो, भ्रष्टाचार का मुद्दा हो, देश को आर्थिक संकट की तरफ धकेलने का मामला हो केंद्र सरकार की नाकामी सभी मोर्चों पर दिखाई दे रही है।
भाजपा इन्ही सब मुद्दों को लेकर चुनावों में उतरने की तैयारी में है। वहीँ, भाजपा पार्टी के चुनाव प्रचार और विरोधियो को घेरने के अपने एजेंडे को भी दुरुस्त करने जा रही है। भाजपा जमीनी स्तर पर उतरकर चुनाव प्रचार करने की तैयारी में है। केंद्र स्तर से शुरू करके राज्य स्तर फिर लोकसभा स्तर के बाद बूथ लेवल तक पार्टी संगठन को दुरुस्त करने जा रही है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में ये भी तय हुआ कि पार्टी चुनावों में दो तरह की रणनीति अपनाएगी| जिसमें चुनावी अभियान, राजनीतिक रैलियां, सभायें और समुदायों के सम्मलेन आयोजित होंगे वहीँ, दूसरी रणनीति में संगठन का गठन होगा।
इन सभी रणनीतियों का ढांचा नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह तैयार करेंगे। भाजपा ने ये भी कहा कांग्रेस कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकती है। भाजपा इसके लिए तैयार है और भाजपा चुनावों में संसदीय दल द्वारा तय की गई रणनीति के हिसाब से उतरेगी।

No comments:
Post a Comment