Translate

Saturday, 6 July 2013

संत घोषित होंगे पोप जॉन पॉल द्वितीय

पोप फ्रांसिस ने दिवंगत पोप जॉन पॉल द्वितीय को संत घोषित किए जाने के लिए अपनी सहमति दे दी है। साल के अन्त में जॉन पॉल द्वितीय को संत घोषित कर दिया जाएगा। वेटिकन के प्रवक्ता फेडरिको लोम्बार्डी ने इस बात की पुष्टि की| 

जॉन पॉल द्वितीय ने कोस्टारिका की फ्लोरिबेथ मोरा डियाज नामक महिला के लिए चमत्कारिक काम किए थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार डियाज ने मई 2011 में दावा किया था कि जॉन पॉल द्वितीय से विनती करने के बाद उन्हें मस्तिष्क की गंभीर बीमारी से मुक्ति मिली और वह स्वस्थ हो गईं।

पोप फ्रांसिस ने दिवंगत पोप जॉन 23वें को भी संत घोषित करने का निश्चय किया है, हालांकि जॉन 23वें द्वारा दूसरे चमत्कारिक कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वेटिकन द्वारा किसी ईसाई धर्मगुरु को संत घोषित किए जाने के लिए उनके द्वारा किए गए दो चमत्कारिक कार्यो की पुष्टि होना अनिवार्य है। वेटिकन ने कहा कि संतों की घोषणा के समारोह की तारीख कार्डिनल्स की बैठक के बाद तय की जाएगी।

No comments:

Post a Comment