Translate

Friday, 5 July 2013

जासूस ने स्नोड़ेन के सामने विवाह प्रस्ताव रखा

रूस की सबसे सेक्सी और तेज़ गुप्तचर अन्ना चैपमैन ने सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोड़ेन से विवाह का प्रस्ताव रखा है। स्नोड़ेन बीते 8 दिनों से रूस के शेरेमेतवा हवाई अड्डे के पारागमन क्षेत्र में शरण लिये हुये है। 

स्नोड़ेन ने भारत सहित देश के करीब तीन दर्जन देशो से शरण मांगी थी लेकिन अमेरिका से अपने रिश्ते खराब न हो इस वजह से इन देशों ने एडवर्ड स्नोड़ेंन को शरण नहीं दी। अब रूस की टाप गुप्तचर एजेंसी की पूर्व एजेंट चैपमैन ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर स्नोड़ेन से विवाह का प्रस्ताव कर सनसनी फैला दी है। 

30 वर्षीय स्नोड़ेंन ने अमेरिका द्वारा दुसरे देशों जासूसी सम्बन्धी खुफिया जानकारियों को निकाल कर जगजाहिर कर दिया था। इसी के बाद एडवर्ड स्नोड़ेन ने अमेरिका छोड़ दिया और अन्य देशों में शरण देने की मांग करने लगे। 

3 1 वर्षीय अन्ना चैपमैन रूस की उन जासूसो में से है जिन्होंने अमेरिका के नाक में दम कर दिया था। र्रोस के लिए जासूसी करने वाली अन्ना चैपमैन को अमेरिका ने 2010 में गिरफ्तार कर लिया था आगे चलकर रूस में बंद अमेरिकन जासूसों के बदले उन्हें छोड़ा गया।

No comments:

Post a Comment